छत्तीसगढ़

CG- रायगढ़ में नहीं थम रही अफीम की खेती, तमनार के बाद लैलूंगा के नवीन घटगांव में मिली अवैध फसल..

रायगढ़। जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती पकड़ाई है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। जिले में बीते दो दिन में यह दूसरा मामला है। 17 दिनों में अफीम की खेती का ये पांचवा मामला है।

नवीन घटगांव में करीब 50 डिसमिल जमीन पर अफीम की फसल पाई गई है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इससे पहले रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में लहलहा रही फसल

वहीं दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब शुक्रवार को रायगढ़ जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। तमनार क्षेत्र के आमाघाट इलाके में करीब 70 डिसमिल जमीन पर अफीम की फसल पाई गई है। गांव से दूर जंगल और नदी किनारे की इस जमीन पर गुपचुप तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी। ग्रामीणों ने जंगल में पौधे और गुलाबी फूल देखकर शक जताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Back to top button