जगदलपुर /जगदलपुर में टेंट व्यवसाय करने वाले को पुलिस ने PWDके पूर्व अधीक्षण अभियंता से 9.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को ACBअधिकारी बताकर पूर्व अधिकारी को धमकाया और पैसे ऐंठे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के पास से बरामदगी की कोशिश जारी है।
आरोपी धर्मेंद्र चौहान जगदलपुर में टेंट व्यवसाय का काम करता है। आरोपी ने खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का फर्जी अधिकारी बताया था। उसने पूर्व अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) को जांच का डर दिखाकर डराया और मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पैसे की मांग की। आरोपी ने रिटायर्ड अधिकारी से कुल ₹9.50 लाख की ठगी की थी।
पीड़ित अधिकारी की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टेंट संचालक को धर दबोचा।



