छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला.. दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत..

कांकेर | 20 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बोलेरो वाहन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया, वहीं शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।
शादी से पहले पसरा मातम
परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button