जांजगीर-चांपा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घूसखोरी के मामले में (जूनियर इंजीनियर) JE, (असिस्टेंट इंजीनियर) AE और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
जांजगीर निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बिलासपुर एसीबी में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट स्थापित करना चाहता है और इसके लिए ट्रांसफार्मर व मीटर लगाने के लिए जांजगीर चांपा जिले के स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में गया था। शिकायतकर्ता ने ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर में आवेदन कर डिमांड नोट की राशि भी जमा की थी, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों के द्वारा उसे घुमाया जा रहा था।
तीनों के नाम
सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला, व सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर।



