रायगढ़। दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब एक और जिले में करोड़ों की अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। मौके पर एसएसपी शशि मोहन सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम पहुंची है और मामले की जाँच की जा रही है ।
यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। आमाघाट ग्राम के ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के आउटर में मांझी परिवार के दामाद के द्वारा अफीम की खेती की जा रही है।इस जानकारी के बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक एकड़ जमीन पर अफीम की खेती मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रायगढ़ पुलिस को दी। आरोपी के द्वारा आमाघाट नदी किनारे तरबूज की खेती के बीच अफीम की खेती की जा रही थी।



