छत्तीसगढ़

राजधानी में 2 टीआई और कर्मचारियों पर हमला..चालानी कार्यवाही के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 3 व्यक्तियों पर FIR दर्ज..

रायपुर/15 मार्च 2026/ रायपुर पुलिस के अधिकारी–कर्मचारियों पर हमला हो रहा है I  गंज थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी के साथ घटना घटित हुई है I

पहली घटना में नमस्ते चौक पर जाम हटाने गए गंज थाना प्रभारी सुनील दास का हाथ मरोड़ दिया गया और उनका कंधा डिस्लोकेट (हड्डी खिसकना) हो गया।गंज थाने में दर्ज FIR के अनुसार निरीक्षक सुनील दास रात करीब 12:30 बजे नमस्ते चौक पर ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे थे। वहां एक सफेद फ्रोनेक्स कार (CG 04 QS 3669) बीच सड़क पर खड़ी थी। जब टीआई ने चालक हंसु कुमार चंद्रवंशी को गाड़ी किनारे करने को कहा, तो वह भड़क गया।

दूसरी घटना में टाटीबंध इलाके में चालान काटते समय यातायात थाना प्रभारी विशाल कुजूर और उनके स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की गई और ई-चालान डिवाइस छीनने की कोशिश की गई।

दूसरी वारदात रिंग रोड नंबर-4 टाटीबंध की है। यातायात थाना प्रभारी विशाल कुजूर अपनी टीम (प्रधान आरक्षक संदीप मिश्रा, आरक्षक संजीत और डी. उमेश) के साथ नो-पार्किंग में खड़े ट्रकों पर कार्रवाई कर रहे थे। एक्टिवा सवार तीन युवक संदीप सिंह, हरदीप सिंह और प्रिंसपाल सिंह वहां पहुंचे। तीनों युवकों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से विवाद करते हुए कहा- “तुम लोग रोज चालान करते हो।” उन्होंने पुलिस का मोबाइल और ई-चालान डिवाइस लूटने की कोशिश की।

टाटीबंध प्रभारी निरीक्षक विशाल कुजूर के साथ प्रधान आरक्षक संदीप मिश्रा, आरक्षक संजीत सिंह और डी उमेश थाना आरोपियों को पकड़ा और आमानाका पुलिस को बुलाकर तीनों को हिरासत में लिया

बता दे की रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार शहर के प्रमुख मार्ग एवं रिंग रोड में नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है , विगत रात्रि लगभग 8 बजे के आसपास टाटीबंध चौक से सिलतरा बाईपास रिंग रोड नंबर 4 में यातायात थाना टाटीबंध प्रभारी निरीक्षक विशाल कुजूर के साथ प्रधान आरक्षक संदीप मिश्रा, आरक्षक संजीत सिंह एवं डी उमेश थाना टाटीबंध के द्वारा नो पार्किंग में खड़ी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्यवाही की जा रही थी ठीक उसी समय टाटीबंध चौक से लगे हुए रिंग रोड 4 बायपास मार्ग में नो पार्किंग में खड़े एक ट्रक का ई-चालान बनाने के दौरान पास में ही एक्टिवा में तीन व्यक्ति बैठे थे जिनके द्वारा खड़ी गाड़ियों एवं ब्रेकडाउन गाड़ियों पर रोज चालान करते हो कहकर काफी विवाद करने लगा , तीनों व्यक्ति नशे में थे उनके द्वारा ई-चालान डिवाइस एवं मोबाइल को छीनने की कोशिश करते हुए धक्का देने लगे, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई , तत्काल कार्यवाही स्थल पर आमानाका थाना पेट्रोलिंग पहुंचा जिसको घटना की जानकारी देते हुए उक्त तीनों व्यक्ति को पेट्रोलिंग के सुपुर्द किया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए थाना आमानाका में संदीप सिंह, हरदीप सिंह एवं प्रिंसपाल सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87 दिनांक 13.03.2026 को BNS की धारा 296,132, 221, 121 (1) एवं 3(5 ) के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जिनके आदेश पर जेल दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Back to top button