छत्तीसगढ़

CG आरंग में होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या.. इलाके में तनाव, लोधी समाज आक्रोशित..

रायपुर/ रायपुर के नजदीक आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम वारदात की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरंग पुलिस की टीम हत्या के कथित आरोपी के घर पहुंची और पुलिस के साथ-साथ लोधी समाज के लोग भी कथित आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए हैं। लोधी समाज के लोग आरोपियों को समाज के लोगों को सौंपने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन और लोधी समाज के बीच जमकर बहस हुई।यह घटना काफी गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे मामलों में प्रशासन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है

Leave a Reply

Back to top button