छत्तीसगढ़

CG- होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराने का खुलासा, मालिक और रिसेप्शनिस्ट अरेस्ट..

दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी क्षेत्र के एक लॉज/होटल का है, जहां देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस को 9 फरवरी को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के जरिए युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने प्वाइंटर ग्राहक बनाकर भेजा। जांच के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को पकड़ा।

लॉज मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई

कार्रवाई के दौरान पुलिस जांच में होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दलाल के माध्यम से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे।पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

जप्त सामग्री :
▪️ नकद राशि ₹500/-
▪️ मोबाइल फोन (02 नग)

आरोपी का विवरण :

1. घनेश रॉय, 2. सीता चौधरी,

Leave a Reply

Back to top button