छत्तीसगढ़

BJP नेता पर सरपंच पुत्र ने ब्लेड से किया हमला..आरोपी युवक फरार..

बेमेतरा/विवाह कार्यक्रम से लौट रहे BJP नेता और पूर्व सरपंच नोहर साहू पर वर्तमान सरपंच के पुत्र ने ब्लेड से हमला किया, वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरगा में देर रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच नोहर साहू पर गांव के वर्तमान सरपंच के पुत्र ने गले पर ब्लेड मारकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button