रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए श्री प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संस्कृति विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री प्रभात मिश्रा को अस्थायी रूप से उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में उल्लेख है कि श्री प्रभात मिश्रा, निवासी टिकरापारा, नंदी चौक (पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने), रायपुर को यह नियुक्ति राज्य शासन के आदेश पर प्रदान की गई है।
नियुक्ति के साथ ही संबंधित विभागों, सचिवालय, उच्च न्यायालय, कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों को इसकी सूचना दे दी गई है।
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष के रूप में श्री मिश्रा अब छत्तीसगढ़ में हिंदी एवं राजभाषा के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगे।



