रायपुर/28 जनवरी 2026/ प्रेम संबंध के बाद शादी करने से इंकार के बाद हत्या कर बांध में युवती की लाश फेंकने की घटना में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैI आई जी ने पुलिस टीम को अंधे कत्ल सुलझाने वाले पुलिस अफसर सहित पुलिस कर्मियों को इनाम देने घोषणा की है I
दिनांक 26.01.2026 के दोपहर करीब 12.00 बजे थाना ठेलकाडीह पुलिस को सूचना मिला कि किसी अज्ञात महिला का शव हरडुवा जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में तैर रहा है कि सूचना पर तत्काल ठेलकाडीह पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित कर मौके पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक किया गया सूचना सही पाया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुये आसपास के लोग एवं ग्रामीणो से अज्ञात शव के पहचान के संबंध में पता साजी कि जा रही थी इसी दौरान पानी में थोडी दूर पर एक कैरी बेग में मृतिका का आधार कार्ड चप्पल एंव अस्पताल के उपचारी दस्तावेज तैरते हुये पाये गये जिसके पश्चात मृतिका रूपा साहू पिता देवनाथ साहू उम्र 21 साल निवासी रामनगर मुक्तिधाम सुपेला भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग छ0ग0 का पहचान होने से उनके परिजनो को सूचना देकर मौके पर तलब किया गया एंव हत्या होना प्रतीत होने से मौके पर देहाती नालसी अप० क्रं० 12/2026 धारा 103 (1) 238 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया
शव का पंचनामा कर सीएचसी घुमका से पीएम कराया गया जिसमें डाक्टर द्वारा हार्ड एंड ब्लंड आबजेक्ट से सिर में कई चोंट आने से अत्याधिक रक्त स्रव होने से मृत्यु होना लेख किया गया है परिजनो को पुछताछ करने पर बतायें कि मृतिका का प्रेम संबंध हरडुवा निवासी आनंद वर्मा पिता राधेलाल वर्मा के साथ था जो शादी करने से मना कर दिया था तीन चार माह पहले युवती आरोपी आंनद वर्मा के घर शादी करने के लिये आयी थी लेकिन आरोपी द्वारा उसे मारपीट कर भगा दिया गया था जो दिनांक 25.01.2026 को भी आरोपी के घर शादी करने बोलने के लिये ही आयी होगी बताने पर आरोपी का पता साजी किया गया जो घर मे मिलने पर कडाई से पुछताछ करने पर घटना सदर को कारित करना स्वीकार किया। बताया कि वह लडकी से पीछा छुडाना चाहता था शादी करना नही चाहता था और लडकी बार बार शादी करने के लिये दबाव बना रही थी तो उसे मोटर सायकल में बैठाकर घटना स्थल ले जाकर पत्थर से उसके सिर मे वार कर हत्या कर दिया और लाश को छुपाने के लिये दो गंमछा से कमर में बांधकर बड़े पत्थर से बांधकर पानी में फेक दिया था आरोपी के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब पत्थर आरोपी के पहने हुये कपडे जिसमें खुन लगे हुये है एवं मोटरसायकल को जप्त कर लिया गया है आरोपी के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी खैरागढ, सायबर सेल की टीम एवं थाना ठेलकाडीह के टीम का विशेष योगदान रहा। जिन्हे पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव द्वारा विवेचना कार्य में संलग्न टीम को उचित ईनाम से परस्कत किया जाएगा ।



