छत्तीसगढ़

CG फिल्म निर्माता मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड पर किया था जानलेवा हमला.. मोहित साहू ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश..

रायपुर 25 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर मोहित साहू ने पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की थी। इस घटना के बाद मोहित साहू ने आज फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की थी। घटना के बीद पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसके बाद अब मोहित साहू ने आज आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या की कोशिश की है। पुकिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड शशि वर्मा के साथ जमकर मारपीट की थी। इस घटना के बाद पीड़ित शशि वर्मा ने 24 जनवरी को पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहित साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच आज सुबह मोहित साहू द्वारा फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की गयी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Back to top button