धमतरी। आटोमेटिक हथियार के साथ 9 माओवादियों ने आत्मसर्पण किया। सरेंडर नक्सलियों पर सरकार ने 47 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। माओवादियों के पास से 5 आटोमेटिक हथियार, भरमार बंदूक समेत अन्य हथियार जब्त किया गया है।
जिले में सक्रिय माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए पुनर्वास नीति के माध्यम से निरंतर अपील की जा रही है। लगातार धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी व सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास व दबाव से प्रभावित होकर आज 9 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।
नक्सलियों ने सौंपा ये हथियार
- इंसास राइफल – 02
- एसएलआर राइफल – 02
- कार्बाइन – 01
- भरमार बंदूक – 01
- कुल राउंड – 67
- मैगजीन – 11
- वॉकी-टॉकी (रेडियो सेट) – 01
- अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
- ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, 08 लाख के इनामी
- उषा उर्फ बालम्मा डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन), 08 लाख के इनामी
- रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु, पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम, 05 लाख के इनामी
- रोनी उर्फ उमा सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर, 05 लाख के इनामी
- निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन), 05 लाख के इनामी
- सिंधु उर्फ सोमड़ी एसीएम, 05 लाख के इनामी
- रीना उर्फ चिरो एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस, 05 लाख के इनामी
- अमीला उर्फ सन्नी एसीएम / मैनपुर एलजीएस, 05 लाख के इनामी
- लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती उषा की बॉडी गार्ड, 01 लाख के ईनामी



