छत्तीसगढ़

CG के तहसीलदार के बेटे को कलेक्टर के गनमैन ने पिटाई कर दी..FIR दर्ज नही होने से दुःखी तहसीलदार थाने के सामने धरने पर बैठे..

सारंगढ़-बिलाईगढ़/ छत्तीसगढ़ के एक तहसीलदार के बेटे को कलेक्टर के गनमैन ने पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की इसके बाद दुःखी तहसीलदार खुद ही थाने के सामने धरने पर बैठ गये है।

सारंगढ़ में कोतवाली थाना के सामने धरने पर बैठे बंदेराम भगत कोरबा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। उन्होने आरोप लगाया है कि 20 जनवरी को उनका बेटा राहुल भगत अपनी स्कूटी से आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े कलेक्टर के गनमैन ने उसके साथ विवाद करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद राहुल भगत ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Back to top button