रायपुर। सीएम साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे 11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। 2 बजे से 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल( विकसित भारत – गारंटी फ़ार रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। साथ ही वे छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को लेकर भी जानकारी देंगे।



