छत्तीसगढ़

CG- बलौदाबाजार में सड़क हादसा: हाईवा ने खड़े वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत, 9 घायल..

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गिद्धपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी के पास बीती रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े मालवाहक तूफान वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, तूफान वाहन दो से तीन पलटी खाते हुए लगभग 50 मीटर दूर खेत में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।

गिद्धपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप बंजारे ने बताया कि, सभी ग्रामीण रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इनमें एक बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसे इलाज के बाद वापस लाया जा रहा था। ग्राम खपरी के पास रास्ते खपरी गांव में किसी बैगा दिखाने के लिए वाहन को सड़क किनारे रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने खड़े तूफान वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अपने निजी वाहनों से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Back to top button