छत्तीसगढ़

हार्ट अटैक से आईपीएस अफसर प्रखर पांडेय का निधन..

रायपुर/ आईपीएस अफसर प्रखर पांडेय का रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल भिलाई से रायपुर लाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।1995 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अफसर प्रखर पांडेय को 2015-16 आईपीएस अवार्ड हुआ था।

बिलासपुर के रहने वाले प्रखर पांडेय भिलाई में सेक्टर 9 बंगले में रहते थे दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें रायपुर इलाज के लिये लाया गया I डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आईपीएस प्रखर पांडेय ने अपने पुलिस सेवा काल में छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदार पदों पर कार्य किया। वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके थे। इन जिलों में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में भी सेवाएं दीं।

Leave a Reply

Back to top button