बलौदा बाजार। सुहेला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कड़कड़ाती ठंड रात में गर्मी पाने की कोशिश कर रही एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ज़िंदगी आग की लपटों में समा गई।
आग की चपेट में आकर महिला की मौत
यहां एक महिला ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया था, लेकिन महिला के सोते ही अलाव ने पूरे झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी चपेट में आकर महिला की भी मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
गुरूवार सुबह जब लोगों ने झोपड़ी में आग के बाद धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके आधा जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है और इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।
अलाव से कंबल में लगी आग
इससे पहले कोरबा जिले से भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। जहां अलाव के कारण कंबल में आग लग गई थी और बुजुर्ग जल गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



