रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 17 विभागों में कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे ज्यादा 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। इसके बाद डीएसपी के 28 पद और डिप्टी कलेक्टर 14 पद शामिल है। इसके अलावा राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, सहायक संचालक जिला और महिला एवं बाल विकास अधिकारी समेत अन्य पद शामिल है।
22 फरवरी 2026 को होगी प्रारंभिक परीक्षा
जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले योग्य अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और फिर साक्षात्कार की प्रक्रिया के आधार पर चयन होगी। इसके लिए आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01/12/2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 30/12/2025 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।



