छत्तीसगढ़

CG- हिट एंड रन, ट्रैफिक पुलिस के जवान को मारी ठोकर, हालत गंभीर..

रायपुर।आधी रात को VIP रोड पर हिट एंड रन की घटना सामने आई है, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैफिक आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक आरक्षक को घसीटती चली गई, और आगे सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में ट्रैफिक आरक्षक ‘हेम कुमार पटेल’ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उनकी टांग टूट गई है और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी कार सवारों को पकड़ा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक नशे की हालत में होने की जानकारी सामने आयी है। जिसने पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार में वाहन भगाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रैफिक आरक्षक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button