कांकेर। एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई, हादसे में 14 लोग घायल हुए है। घटना गुरुवार (16 अक्टूबर) सुबह 4 बजे की है। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं पाया और टक्कर मार दी।
सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। इस घटना में बस चालक अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद, बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर और उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।



