रायपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार तेज हो रही है। थाना टिकरापारा में दर्ज नारकोटिक एक्ट के एक बड़े मामले में पुलिस ने दो और पेडलर को गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय स्तर पर हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिबरान सैफ (25 वर्ष) निवासी मोती नगर और लक्ष्मण कौशल उर्फ वीरू (32 वर्ष) निवासी संतोषी नगर, रायपुर के रूप में की गई है।
थाना टिकरापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21सी, 27, 27(क), 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 27 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन (चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड, चेक बुक एवं 01 नग देशी कट्टा जप्त कर कार्यवाही किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।



