छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ी सफलता: 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण..

सुकमा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सल संगठनों में खलबली मची हुई है। जिसके चलते नक्सली दहशत में आकर हथियार डाल रहे हैं। वहीं एक बार फिर सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पर 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, सभी पर कुल 50 लाख के ईनाम था। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 10 महिला और 17 पुरुष नक्सली शामिल है।

इस आत्मसमर्पण अभियान को सफल बनाने में जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ, बीजापुर-सुकमा इंटेलिजेंस शाखा और सीआरपीएफ की 74, 131, 151, 216, 217 व 203 बटालियन की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि नक्सल संगठन में बढ़ती अव्यवस्था, आर्थिक शोषण और हिंसक गतिविधियों से असंतुष्ट होकर इन माओवादियों ने यह कदम उठाया। सभी आत्मसमर्पित कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button