छत्तीसगढ़

रिश्वतखोरी के आरोप में ACB की बड़ी कारवाई, घूसखोर चीफ इंजीनियर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

सूरजपुर। जिले में मां महामाया शक्कर कारखाना के प्रभारी चीफ इंजीनियर के आवास में एसीबी ने दबिश दी। इंजीनियर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। संविदा कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।नहीं देने पर नौकरी से निकलने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रभारी चीफ इंजीनियर सी.आर. नायक है। पांच सदस्यीय एसीबी टीम की कार्यवाही हुई है।

नौकरी यथावत रखने के लिए जब पीड़ित ने रुपए नहीं दिए तब उसे प्रभारी चीफ इंजीनियर ने उसे नौकरी से निकाल दिया। जिस पर पीड़ित प्रदीप कुमार ने उनसे मिलकर दोबारा नौकरी पर रखने का निवेदन किया पर प्रभारी चीफ इंजीनियर नायक ने बिना एक लाख रुपए लिए दुबारा नौकरी देने से इंकार कर दिया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत अंबिकापुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की। यहां डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में शिकायत की जांच की गई। शिकायत सत्यापन के दौरान प्रभारी चीफ इंजीनियर ने 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेने के बाद नौकरी पर दुबारा रखने और नौकरी मिलने के बाद 50 हजार रुपए देने की बात कही।

Leave a Reply

Back to top button