छत्तीसगढ़

CG- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, ट्रक से भिड़ी गाड़ी..

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बुधवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। जन्मदिन के मौके पर वह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिरमिरी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। गनीमत रही कि कार में सवार मंत्री जायसवाल और जवान सुरक्षित रहे।

मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चिरमिरी जा रहे थे। इसी दौरान चिरमिरी के छठ घाट स्थित मंगलम होटल के पास मंत्री की गाड़ी अचानक एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज़ से कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन को मोड़ते वक्त अचानक सामने आए ट्रक से टक्कर हो गई।

बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे समर्थक

हादसे की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और समर्थक बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जन्मदिन जैसे खास दिन पर हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मंत्री के सुरक्षित रहने की खबर से समर्थकों और प्रदेशवासियों ने राहत की सांस ली। मंत्री जायसवाल हादसे के बाद बिना विचलित हुए अपने निर्धारित दौरे पर आगे बढ़ गए।

Leave a Reply

Back to top button