रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक मुखिया में बदलाव के बाद आज 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया। विकास शील के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शाम 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया।
पी0 दयानंद की जगह रोहित यादव जनसंपर्क विभाग के सचिव बनाए गए। ये उनका अतिरिक्त प्रभार रहेगा। बाकी पूर्व के विभाग उनके यथावत रहेंगे।मुकेश बंसल को सचिव विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। जितेंदर यादव रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ से राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए।
फरिया आलम सिद्दिकी को स्कूल शिक्षा के उप सचिव के साथ ही अब डायरेक्टर फूड का दायित्व रहेगा। कार्तिकेय गोयल के डेपुटेशन पर जाने के बाद से यह पद रिक्त था। कुलदीप शर्मा को वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।





