छत्तीसगढ़

अंधेकत्ल का खुलासा, नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, पैसे वापस मांगे तो सुपारी देकर करवा दी हत्या..

दुर्ग। जिले में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 2 युवकों को पैसा दी थी। नौकरी नही लगने पर जब महिला ने पैसा मांगना शुरू किया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरी वारदात का मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से बाहर है।

ठगी और दबाव से शुरू हुआ विवाद

उसने आरोपियों से साफ कह दिया कि यदि 20 सितंबर तक साक्षात्कार नहीं कराया तो वह पुलिस में शिकायत करेगी। यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी। उन्हें डर था कि गंगोत्री सबके सामने पोल खोल देगी और ठगी का भांडा फूट जाएगा। इसी डर से उन्होंने गंगोत्री को खत्म करने की साजिश की।

आरोपी ने गंगोत्री जांगड़े को रात 9 बजे खाना खाने ढाबा चलने के लिये राजी किया। निर्भय और एक अन्य आरोपी बाईक में ले गये। टेमरी ले जाकर निर्भय ने अपना बेल्ट निकाला और एक आरोपी ने गंगोत्री को पटक दिया और बेल्ट तथा चुनरी से गंगोत्री का गला घोट कर हत्या कर दिये मृतिका की पहचान छुपाने उसके चेहरे को पत्थर से पटक कर विकृत कर दिये। मृतिका का जेवर एक आरोपी ने उतारा मृतिका का मोबाईल निर्भय रखा और दोनो आरोपी बाईक से बाफना टोल प्लाजा आये ढ़ाबा में खाना खाये फिर कातुल बोर्ड आ गये मृतिका का जेवर आर्टिफिशियल होने पर पर्स सहित फेक दिये

 

नाम आरोपी-

01. निर्भय जांगडे उम्र 19 साल पता जालबांधा खैरागढ़

02. जयदीप साहू उम्र 19 साल पता कातुल बोर्ड दुर्ग

03 मनीष बंजारे 19 साल पता आशा नगर दुर्ग

04.पवन कुमार सिंह पता कातुल बोर्ड भिलाई

05. हेमलता बंजारे कातुल बोर्ड भिलाई

06. विधि से संघर्षरत बालक

Leave a Reply

Back to top button