बिलासपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बिलासपुर के बड़े व्यापारी मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने तड़के, दुकान व घर को घेर लिया और बंद कमरों में दस्तावेजों की तलाशी तथा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी। निवास के अलावा व्यवसायिक संस्थान व अन्य संभावित ठिकानों पर अफसरों ने कार्रवाई शुरू की है।
सुल्तानिया ग्रुप के घर 2 गाड़ियों में पहुंची ED
बिलासपुर के मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालक सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर सुबह-सुबह 2 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी रहे हैं।
बिलासपुर में मीनाक्षी ट्रेडर्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर टीम रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप का कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील, ट्रेडिंग का कारोबार है।
रायपुर में भी छापेमारी
रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ऑफिस में छापा मारा। टीम शुक्रवार की सुबह से ही रहेजा के ठिकानों पर मौजूद है और दस्तावेज, फाइलों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
छापेमारी के पीछे कोल स्कैम से संलिप्तता को माना जा रहा है। काेल स्कैम को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में चल रही छापेमारी की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई है। कोल स्कैम में जिन लोगों ने संगठित गिरोह की तरह अपराध को संचालित किया है,उनके साथ संलिप्तता के तार ईडी जोड़ रही है। ईडी की सूची में जिन व्यवसासियों व औद्योगिक संस्थानों के नाम सस्पेक्टेड की सूची में शामिल है, उन पर टारगेट किया जा रहा है।



