छत्तीसगढ़

रायपुर में 2 नक्सली गिरफ्तार, कई अफसरों के घर की नौकरी, पहचान छुपाकर रह रहे थे किराए के मकान में..

रायपुर। चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं। इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था। आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लंबे वक्त से रह रहे थे।

युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार नक्सलियों का नाम जग्गू तथा कमला है। कमला के रायपुर में होने की जानकारी मिलने के बाद जग्गू उसके बारे में जानकारी हासिल कर कमला के घर में रहकर अस्पताल में अपने पथरी का इलाज करा रहा था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कमला का लीडर मारा गया था। इसके बाद कमला बुरी तरह से डर गई और वह छिपते-छिपाते रायपुर आ गई। कमला रायपुर में अपना पहचान छिपाकर रहने लगी। नक्सलियों से पूछताछ में एसआईए को क्या जानकारी मिली है, आने वाले दिनों में एसआईए इस संबंध में खुलासा कर सकती है।

फर्जी आईडी से छिपा रखी थी असली पहचान

जांच में सामने आया है कि दोनों ने नकली आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज़ तैयार करवाए थे। इन्हीं की आड़ में वे लंबे समय से राजधानी में किराए के मकान में रह रहे थे। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनसे उनके माओवादी नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Back to top button