छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र पासिंग 2 स्कॉर्पियो वाहन से 6.60 करोड़ रुपए बरामद, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना..

दुर्ग। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये रूपयों से भरी दो स्कार्पियों को पकड़ा है। दोनों स्काॅपियो के अंदर बने गुप्त चेंबर में 6 करोड़ 60 लाख रूपये रखा हुआ था। दुर्ग पुलिस ने कार सवार चार व्यक्तियों को भी पकड़ा है। साथ ही रूपये के संबंध में पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है।

कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी की चेकिंग में बड़ी मात्रा में नोट मिले। इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। बड़ी खेप में गाड़ी से नोट मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक मौजूद हैं। पकड़े गए लोगों से पुलिस नोट के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कुम्हारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुये घेराबंदी कर दोनों स्काॅर्पियो को पकड़ा। गाड़ी के अंदर चार लाग बैठे हुये थे। पुलिस ने जब स्काॅर्पियों की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर बने दो गुप्त चेंबर मिले। पुलिस ने दोनों गुप्त चेंबर को खुलवाया तो अंदर करोड़ों रूपये थे। दोनों स्काॅर्पियो के अंदर करीब 6.60 करोड़ मिले। दुर्ग पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button