छत्तीसगढ़

ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस पलटी, 4 यात्रियों गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर मौके से फरार..

बालोद। रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार की देर रात यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 4 यात्रियों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायलों को शहीद हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है।

इस बस में छुट्टी से लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवान, एक ASI और अन्य यात्री सवार थे। हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक जवान के हाथ में गंभीर चोट आई है। करीब 19 लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

घायलों का इलाज जारीहादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहाँ सबका इलाज जारी है।

ड्राइवर और कंडक्टर भागे

हादसे के बाद बस में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। दुर्घटना का सही कारण  स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Back to top button