छत्तीसगढ़

CBI की बड़ी कार्रवाई, CGPSC घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत 5 गिरफ्तार..

रायपुर। पीएससी घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीजीपीएससी की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक,  रिटायर्ड आईएएस व पीएससी के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले, दीपा आदिल शामिल है।

सीबीआई को लंबे समय से इस घोटाले में कई गड़बड़ियों के सबूत मिल रहे थे। आरती वासनिक पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अनियमितताएं कीं और कुछ उम्मीदवारों को अनुचित लाभ पहुंचाया। वहीं सुमित ध्रुव के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने चयन प्रक्रिया में अपनी स्थिति का अनुचित फायदा उठाया। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

बीते 18 नंवबर 2024 को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 और 12 जनवरी 2025 को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे), ललित गणवीर तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार व साहिल सोनवानी शामिल है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है।

Leave a Reply

Back to top button