छत्तीसगढ़

शिक्षकों के संलग्नीकरण पर राज्य सरकार का कड़ा आदेश, सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश..

रायपुर। डीपीआई ने प्रदेशभर के कलेक्टरों को पत्र लिखकर शिक्षकों का किसी भी अन्य कार्यालयों में अटैच में ना करने की सख्त हिदायत दी है। पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई है। इसके पश्चात भी कतिपय जिलों से शिक्षकों के संलग्नीकरण की जानकारी प्राप्त हो रही है, जो कि उचित नहीं है। पूर्व में भी शिक्षकों के संलग्नीकरण पर रोक लगाई गई है। अतः आदेशानुसार निर्देशित किया जाता है कि किसी भी प्रकार के शिक्षकों का 2/ संलग्नीकरण न किया जाये।

Leave a Reply

Back to top button