छत्तीसगढ़

CM साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण, राहत और बचाव अभियान की करेंगे समीक्षा..

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम साय राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। सीएम साय के साथ मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा भी मौजूद हैं।

राहत कार्य–

*राहत शिविर*: प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।–

*कपड़ों का वितरण*: डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर प्रभावित लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भी राहत सामग्री बांटी।–

*प्रभावित परिवार*: लगभग 100 से अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 22 घर पूरी तरह से ढह गए हैं और कई मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Back to top button