छत्तीसगढ़

पूर्व IAS रीता शांडिल्य CGPSC की पूर्णकालिक चैयरमैन बनी, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना..

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया स्थायी अध्यक्ष मिल गया है। राज्यपाल के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी किया। वे इससे पहले आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं।

कार्यकारी अध्यक्ष से स्थायी अध्यक्ष तक का सफर

रीता शांडिल्य आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहले से काम कर रही थीं। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। शांडिल्य ने अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, और राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में पदभार संभाला है।

Leave a Reply

Back to top button