छत्तीसगढ़

मंत्रियों को विभागों का हुआ बंटवारा,गजेंद्र यादव बने नये शिक्षा मंत्री, गुरु खुशवंत व राजेश अग्रवाल संभालेंगे ये जिम्मेदारी..

रायपुर। मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम साय ने कहा,सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी गजेंद्र यादव को दी गयी है। वहीं गुरु खुशवंत को कौशल विकास, रोजगार और अनुसूचित जाति विभाग दिया गया है, जबकि राजेश अग्रवाल को प्रर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button