छत्तीसगढ़

CG- रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की होगी शुरुआत, CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान..

रायपुर।  मुख्यमंत्री ने आज रायपुर के पुलिस परेड मैदान पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के नाम संदेश में कई बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बड़े ऐलान करते हुए कहा है कि रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही रायपुर में जल्द ही पुलिस आयुक्त प्रणाली की शुरुआत होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी बेहतर होगी। इससे प्रदेश में पोलिसिंग की स्थिति और दुरूस्त होगी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की छत्तीसगढ़ में पुरानी मांग थी। अरसे से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। पिछली कांग्रेस सरकार ने इस पर विचार किया था। मगर इसे मूर्तरूप नहीं दे पाई थी। जबकि, मध्यप्रदेश, ओड़िसा तक में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। सिर्फ बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य बचे हुए है। अब मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भी इसका ऐलान कर दिया है। सबसे पहले रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। फिर बाद में बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू हो सकती है।

पुलिस कमिश्नर सिस्टम प्रारंभ होने से रायपुर में आईजी लेवल का अफसर कमिश्नर अपाइंट होगा। इसके अलावा एसपी लेवल के कम-से-कम चार आईपीएस एडिशनल पुलिस कमिश्नर होंगे। कमिश्नर सिस्टम लागू होने से पुलिस को कई विशेष अधिकार मिल जाएंगे। मसलन, प्रतिबंधताम्क धाराओं में जमानत देने का अधिकारी पुलिस को होगा। इसी तरह शस्त्र लायसेंस देने का अधिकार भी पुलिस के पास होगा।

Leave a Reply

Back to top button