छत्तीसगढ़

IFS अधिकारी राजू अगासीमनी को बनाया गया पौल्यूशन बोर्ड का मेम्बर सिकरेट्री, आदेश जारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य पौल्यूशन बोर्ड याने पर्यावरण संरक्षण मंडल में मेंबर सिकरेट्री की नियुक्ति कर दी है। 2006 बैच के आईएफएस अधिकार राजू अगासीमनी को बोर्ड में पोस्टिंग दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज उनका आदेश जारी कर दिया।

राजू अगासीमनी रायपुर वन मंडल में मुख्य वन प्रबंधक के पद पर थे। सरकार ने उन्हें वहां से हटाकर पौल्यूशन बोर्ड में पोस्टिंग दी है।  अरुण प्रसाद के वीआरएस लेने के बाद से यह मेंबर सिकरेट्री का पद खाली था। मेंबर सिकरेट्री का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय अंकित आनंद पौल्यूशन बोर्ड के चेयरमैन हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button