छत्तीसगढ़

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली 816 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करे आवेदन..

रायपुर/ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 31 अगस्त 2025 तक एक्टिव रहेगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 816 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 440, तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 271 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 105 पद रिक्त हैं।ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल http://apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

वहीं ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी होना चाहिए। ताकि उन्हें ईमेल और एसएमएस अलर्ट मिल सके।

Job के लिए चयन और वेतन

इस Job के लिए कोई लिखित परीक्षा, या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर, किया जाएगा।

सबसे पहले आवेदकों को, ग्रेजुएशन, आईटीआई और डिप्लोमा में, मिले अंकों के आधार पर, शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इसके बाद उन्हें, दस्तावेज सत्यापन के लिए, बुलाया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को, 1 साल तक राउरकेला, स्टील प्लांट में ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस दौरान उन्हें, अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत, मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button