छत्तीसगढ़

CG- बीजापुर एनकाउंटर में 1 नक्सली ढेर, शव बरामद, सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी..

बीजापुर। जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। सुबह से चल रहे मुठभेड़ में फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से अभी भी रूक-रूककर फायरिंग हो रही है।

नक्सली मुठभेड़ का ये मामला गंगालूर थाना इलाके का है। पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम आज ऑपरेशन पर निकली थी। जवानों को उक्त क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। जवान जंगल में सर्चिंग आपरेशन चला रहे थे, तभी माओवादियों ने फायरिंग खोल दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक नक्सली को मार गिराया है।

नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली पीछे हटने को मजबूर हो गये है। वहीं सर्चिंग के दौरान जवानों ने मारे गये नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ रूकने के बाद और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है। फिलहाल अभी दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग जारी है।

Leave a Reply

Back to top button