छत्तीसगढ़

CAF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में आवाज सुनते ही मचा हड़कंप..

कोंडागांव। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। एक सीएएफ के प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। कमांडर ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।

प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली

मामला कोंडागांव जिले के बयानार में सीएएफ का कैंप है। मृतक जवान की पहचान दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह चंदेल दुर्ग के रहने वाले थे। जो सीएएफ कैंप में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे। रविवार की रात करीब 10 बजे प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही प्लाटून कमांडर की मौत हो गयी।

इधर की गोली आवाज सुनकर कैंप में अफरा-तफरी मच गई। लोग आवाज सुनकर जब पहुंचे तो प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस और सीनियर अफसरों को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने शव् को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जवान ने किस वजह से आत्महत्या की है. इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया है।

सुसाइड के कारण का नहीं चला पता

SP जितेंद्र यादव ने बताया कि जवान ने लाइसेंसी इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। सूचना पर नैमेड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। मृत जवान पप्पू यादव बिहार के चाल पोखरी थाना क्षेत्र के ठाकुरी गांव का रहने वाला था।

Leave a Reply

Back to top button