छत्तीसगढ़

CG: 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से हमला, एक युवक की मौत..नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव..

बलौदाबाजार / पुराने विवाद में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े जानलेवा हमला में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। हत्या की वारदात के बाद जब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए उनके गांव पहुंची, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस जीप के शीशे टूट गये। गांव में 3 से 4 घंटे तक पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर रखा था। जिसके बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल गांव में बुलाना पड़ा। जिसके बाद जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकी।

मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जिसकी हत्या हुई उसका का नाम नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक है, जो कि झबड़ी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को नानू उर्फ त्रिलोक अपने साथी मेमचंद कौशिक के साथ मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्तों का रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजीश के कारण आरोपियों ने नानू और मेमचंद पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में बुरी तरह से घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Back to top button