छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

नन केस मे बड़ा फैसला : 9 दिनों से दुर्ग जेल में बंद दोनों नन को बेल..तीनों युवती बालिग, पिता ने कोर्ट मे दिया शपथ 4 साल से मान रहे है धर्म ..

दुर्ग /नन केस मे बड़ा फैसला आया है,पिछले दिनों दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 3 आदिवासी युवतियां, एक युवक और 2 मिशनरी सिस्टर्स को पकड़ा। बजरंग दल ने GRP थाने में दोनों ननों के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में FIR दर्ज कराई।  ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तार ननों के मामले में शुक्रवार को बिलासपुर NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने अपनी दलीलें दर्ज कराईं। NIA कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। NIA कोर्ट के जज ने आज ननों की जमानत पर फैसला सुनाया।दोनों नन को बिलासपुर NIA कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है, आदिवासी युवती के पिता ने कोर्ट मे शपथ पत्र दिया कि हम लोग 4 साल से ईसाई धर्म को मान रहे है जबकि तीनों युवती मे दो 19 19 कि और एक 20 साल की है। इधर दुर्ग पुलिस धर्मांतरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में FIR दर्ज की थीं I

ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ लोकसभा-राज्यसभा संसद में मामला उठा, कई राज्यों में प्रदर्शन हुए।इस मामले मे केरल से सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी ननों से मिलने दुर्ग जेल पहुंचा। सांसदों ने कहा कि सरकार ने फर्जी केस में फंसाकर जेल में डाला। वहीं मेघायल CM कॉनराड संगमा ने फर्जी केस रद्द करने की अपील की। छत्तीसगढ़ समेत कई जगहों पर बवाल के बीच 3 युवतियों में से एक युवती ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया कि, ननों ने उसके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया। दुर्ग में उनसे मारपीट की गई।

आपको बता दे पिछले दिनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के GRP चौकी में नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बजरंग दल के दुर्ग जिला संयोजक रवि निगम और बजरंग दल की प्रदेश संयोजिका ज्योति शर्मा को सूचना दी।इस दौरान बजरंग दल की प्रदेश संयोजिका ज्योति शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची। ज्योति शर्मा ने मिशनरी सिस्टर (नन) पर युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ले जाकर बेचने और धर्मांतरण का आरोप लगाया।साथ ही कहा कि यह मामला सिर्फ नौकरी दिलाने का नहीं, बल्कि मानव तस्करी और धर्मांतरण से जुड़ा है। इसके बाद दोनों ननों प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस के खिलाफ FIR हुई। उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

 

Leave a Reply

Back to top button