रायपुर। देश के लिए गौरव का क्षण,राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है।
राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के सुपुत्र शुभांशु शुक्ला के 18 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में सफल लैंडिंग पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप अपना नाम दर्ज कराया है।