छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर के बॉर्डर पर नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, देर रात से गोलीबारी जारी..

बीजापुर। नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। घने जंगल में देर रात से यह मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुक्रवार शाम पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए नेशनल पार्क एरिया की ओर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात से घने जंगल में गोलीबारी जारी है। एक नक्सली के ढेर होने की खबर है, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Back to top button