क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.. घर से पुलिस ने 3 लड़कियों को बरामद किया..

रायपुर/ राजधानी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से 3 लड़कियों को भी बरामद किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है।

31 मई को पुलिस को सूचना मिली कि इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा हैं। पुलिस ने मकान के भीतर पैसों के साथ एक पॉइंटर को भेजा। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। घर में तीन लड़कियां मौजूद थी। जिन्होंने पुलिस को बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है,पुलिस ने मौके से महिला दलाल रुषा खरे निवासी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को घर के भीतर आपत्तिजनक सामान मिले है।

 

Leave a Reply

Back to top button