सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 11 महिला नक्सली शामिल हैं। इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव और विशेष क्षेत्रीय समिति (SZCM) के सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी मारा गया।यह घटना राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता को दर्शाती है और सुरक्षा बलों की रणनीति की एक महत्वपूर्ण जीत है। इस अभियान में डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ की 159 बटालियन की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि 28 मार्च 2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली क्षेत्रों में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी सुकमा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई। 29 मार्च की सुबह करीब 8 बजे दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
अब तक मारे गए 17 नक्सलियों में से 7 की पहचान हो चुकी है, जिनमें शामिल हैं। कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, रोशन उर्फ भीमा पोडियम, सलवम जोगी, माड़वी देवे, दसरी कोवासी, ,हूँगी, हिड़मे।



