छत्तीसगढ़

सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी, 16 नक्सलियों के शव बरामद, भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री जब्त..

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक 16 माओवादियों का शव बरामद किया है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लांचर और बीजीएल लांचर शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है, जिसका उद्देश्य 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा करना है। इस अभियान में बस्तर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, और सामान्य सुरक्षा बल सभी सुरक्षा बलों ने प्रभावी रूप से करवाई कर रहे हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता के कई कारण हैं। सबसे पहले, सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई ने नक्सलियों को कमजोर किया है। दूसरा, बस्तर की जनता का सहयोग भी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तीसरा, सरकार की ओर से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने से नक्सलियों के समर्थन में कमी आई है।

Leave a Reply

Back to top button