छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने MIC की घोषणा की, जिसमे 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल..

रायपुर। नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा की है। 14 सदस्यों में 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल किए गए हैं। सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बांटा गया है। मेयर मीनल चौबे ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रायपुर का विकास करेंगे।

सीनियर पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे का नाम सूची में है। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने पार्षदों के नाम शामिल हैं। MIC में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिला।

रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के अनुपात में 20 प्रतिशत पद MIC के लिए निश्चित किए गए हैं। 14 अलग-अलग विभाग तय किए जाएंगे और हर विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक MIC सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग महत्वपूर्ण हैं। नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है। उसी तरह नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट की तरह होती है। MIC गठन का अधिकार महापौर को होता है।

 

Leave a Reply

Back to top button