सारंगढ़
सारंगढ़ में एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक की गोली और एक कार बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ जिले के रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने तीन राउंड गोलियां चलाई थी। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक की गोली और एक कार बरामद किया है। मृतक युवक रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में काम करता था, गुरुवार रात सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने मुखलाल मांझी (39) के सीने में गोली मार दी।युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत (35) अभी भी फरार है।